फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर, बीडा और ललितपुर में बन रहे ड्रग पार्क को मिलेगा प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए टैक्स में रियायतें और सब्सिडी देने की जो घोषणा की गई है, वह यहां के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। डिफेंस कॉरिडोर, बीडा और ललितपुर में बन रहे ड्रग पार्क को सरकार की घोषणाओं से नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उद्यमियों के संगठन बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव धीरज खुल्लर ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन




वहीं, बजट में वित्त मंत्री ने सड़कों के नवनिर्माण में पुराने मेटेरियल का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। सरकार के इस कदम पर उन्होंने कहा कि क्रशर उद्योग झांसी ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड का प्रमुख कारोबार है। सरकार की इस घोषणा से गिट्टी की मांग कम हो जाएगी। इसका सीधा असर क्रशर उद्योग पर पड़ेगा। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें