फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-डायस में सामने आएगी बच्चों की ड्राप आउट दर

Wed, 24 Jun 2015 02:29 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीएसए कार्यालय में एकीकृत जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली (यू- डायस) का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संदर्भदाता ने कहा कि आंकड़ा संग्रह प्रपत्र में अनिवार्य रूप से अक्षांश और देशांतर भरें जाएंगे। इन प्रपत्रों को भरने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।
विज्ञापन



एमआईएस प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि संकुल स्तर पर संकलित प्रपत्रों की शत-प्रतिशत जांच की जाएगी। इसके उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक संकुल के प्रपत्रों की सैंपल जांच करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने ब्लाक के सभी विद्यालयों के आंकड़ा प्रपत्र संग्रहित होने का प्रमाण पत्र देना होगा। खास बात यह है कि हाउस होल्ड सर्वेक्षण वर्ष 2014-15 व यू- डायस वर्ष 2014-15 के अनुसार प्राप्त नामांकन में अंतर को स्पष्ट करना होगा। इन आंकड़ों के आधार पर सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसलिए आंकड़ों की सत्यता एवं शुद्धता आवश्यक है। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी व कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे।

बाक्स
इतना जुटाना होगा ब्योरा
आंकड़ा प्रपत्र भरने में स्कूल भवन, कक्षा कक्ष, बालक शौचालय, बालिका शौचालय, पेयजल, चहारदीवारी, रैंप, पुस्तकालय, शिक्षण का माध्यम, वर्गवार, कक्षावार, लिंगवार नामांकन व आरटीई के आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह शामिल होंगे विद्यालय
जिले के मान्य कालेज, राजकीय, परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेना विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्थानीय निकाय, मदरसा, समाज कल्याण विभाग के संचालित विद्यालय व मदरसा के आंकड़ें भरें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें