फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बादलों की आवाजाही के बीच दिन में हुई बूंदाबांदी

Tue, 23 Jun 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। धूप खिली होने के साथ ही उमस के चलते गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बीच सोमवार को दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार से आसमान साफ रहने से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी के ग्राफ में इजाफा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें