फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया

विज्ञापन
driving licence
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते बंद की गई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवेदकों को बुलाया जाएगा। इसके लिए आवेदकों के पास संदेश पहुंचेगा।
विज्ञापन

जिले में 22 मार्च से लॉकडाउन के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद कर दिया गया था। अनलॉक होने के बाद शासन ने लर्निंग लाइसेंस को स्थायी बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब सोमवार से नए लाइसेंस के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान पुराने स्लॉट को निरस्त कर दिया गया है। नए लाइसेंस के आवेदकों को नए सिरे से स्लॉट तय किए गए हैं। इस दौरान आवेदक तीन शिफ्टों में ऑनलाइन टेस्ट और बायोमेट्रिक टेस्ट देने पहुंचेंगे। शासन के निर्देश के मुताबिक एक दिन में तय कोटे के हिसाब से अधिकतम 60 और न्यूनतम 30 आवेदकों को कार्यालय बुलाया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को संदेश भेजे जा रहे हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नए लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवेदकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें