संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नंदनपुरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। इसे लेकर दोनों वाहन चालक भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस वजह से वहां हंगामा होने लगा। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस वजह से घंटों जाम लगा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में मामूली भिड़ंत के बाद ही चालक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर इस वजह से लंबा जाम लग गया। दोपहर का वक्त होने के नाते परीक्षा देकर आ रहे छात्र भी इस जाम में फंस गए। मरीज लेकर जा रही दो एंबुलेंस भी वहां फंसी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किसी तरह मशक्कत करके जाम खुलवाया। कई घंटे बाद यहां जाम खत्म हो सका।