फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके के ग्राम सिंगर्रा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोरोना काल ट्रक ड्राइवरों पर भी भारी गुजरा है। बाजार बंद रहने व माल की कम खपत होने की वजह से बाजार में भाड़ा पहले की तुलना में काफी कम मिल रहा है। ऐसे में कई ट्रकों के पहिये तक थम गए हैं। इससे ट्रक ड्राइवरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही परिस्थितियों का सामना सदर बाजार थाना इलाके के ग्राम सिंगर्रा निवासी बृजकिशोर के पुत्र सुनील यादव (36) को करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कोरोना काल में पिछले एक साल से उसे काम नहीं मिला था। इससे वह पत्नी व तीन बच्चों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा था। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था। इसी जद्दोजहद के बीच उसने बृहस्पतिवार - शुक्रवार की मध्य रात घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। सुबह जब उसके पिता बृजकिशोर घर से बाहर आए तो उन्होंने सुनील को फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें