फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से नीचे दबे चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी ऑटो चालक इमरान खान (34) अपनी ऑटो पलट जाने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे में उसका बेटा भी घायल हो गया।



परिजनों के मुताबिक, रविवार आधी रात को इमरान रिश्तेदारी से लौट रही पत्नी चांदनी को लेने सदर बाजार जा रहा था। उसका 11 साल का बेटा आदिल भी साथ में था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगवंतपुरा के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने से वह पलट गया। इमरान बेटे के साथ नीचे दब गया। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल इमरान को ऑटो के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर इमरान को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में पत्नी चांदनी समेत बेटा आदिल एवं ढाई साल की बेटी अक्सा है। आदिल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें