झांसी। बाईपास से बसों के संचालन पर दो चालक एवं दो परिचालकों पर रोडवेज ने जुर्माना ठोका है। साथ ही इन्हें चेतावनी भी जारी की है कि पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज की कई बसें नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बे से होकर निकलती है। ताकि ग्रामीण इलाकों के यात्री सुविधा से आवागमन कर सकें। लेकिन पिछले कुछ समय से यात्रियों द्वारा लगातार शिकायत दर्ज हो रही थी कि बसें बाईपास से होकर निकल रही हैं। वह कस्बे में नहीं आ रही हैं। इस प्रकार की शिकायत मोंठ एवं चिरगांव से भी आई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट ने बताया कि मनमाने ढंग से बाईपास से बस संचालन पर चालक विकास शर्मा एवं परिचालक आरिफ खान, दूसरी बस के चालक उदयभान सिंह एवं परिचालक अफजल खां पर 500 - 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।