फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तिलैरा में 12 दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत तिलैरा में पिछले 12 दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अमर उजाला ने रविवार को खबर प्रकाशित की थी। इसका शीर्षक था ''तिलैरा में 12 दिनों से 3800 की आबादी पर पानी का संकट''। इस खबर का संज्ञान लेते हुए जल निगम व संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारियों ने मुख्य फीडर लाइन में हुए रिसाव को ठीक किया। उन्होंने खराब मोटर पंप को भी दुरुस्त किया। इसके बाद गांव में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई। नलों से पानी टपकते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जलापूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें