फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति यात्रा में उमड़ी भीड़

Sat, 09 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jhule jyanti, jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। महानगर में भगवान झूलेलाल क ी जयंती भक्ति भाव से मनाई गई। सिंधी समाज ने जयंती पर महानगर में ज्योति यात्रा निकाली, जिसे ओरछा स्थित बेतवा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर स्थित सिंधी समाज की धर्मशाला से निकली शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण अमृतसर की गतका पार्टी के महिला व पुरुष सदस्य हैरतअंगेज ढंग से शस्त्र कला का प्रदर्शन, दतिया के  तहलका बैंड की धुन तथा कोंच की दिलदिल घोड़ी का नृत्य रहा। स्वरूपों में भगवान झूलेलाल, सिंधु सम्राट दाहर सेन, शहीद हेमू कलानी, भगवान राम व शिव परिवार का दरबार तथा महारानी लक्ष्मीबाई की झांकियां रहीं। सिंधी चाचर पर युवा मन मोहक आकर्षक नृत्य करते चल रहे थे।

शोभायात्रा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात अखंड ज्योति को ओरछा धाम की बेतवा नदी में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व शोभायात्रा का स्वागत सपा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत शहर के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैनवानी, परमानंद कोटवानी, श्री झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष हरीश हसानी, दादा मनोहर फबयानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, झोकनबाग नारायण धर्मशाला स्थित मंदिर में श्री झूलेलाल मंदिर पूज्य सिंधी समाज एवं संत सतराम दास सेवा समिति द्वारा भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई गई। इस दौरान चाचर नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर मनोज ख्यानी, गोपाल दास नैनवानी, सुधीर होतवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें