फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पुलिस को बताया रक्षक, बनाए चित्र और लिखा निबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्र के निर्माण में पुलिस की भूमिका पर बच्चों ने पुलिस लाइन में आयोजित चित्र लेखन प्रतियोगिता में पुलिस को रक्षक बताते हुए चित्र उकेरे। साथ ही पुलिस के कर्तव्य पर निबंध भी लिखा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने साक्षी बत्रा, मोहम्मद फैज खान व अभिषेक मिश्रा, जयवर्धन आर्य, शिवानी प्रजापति को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि बच्चे पुलिस को अपने रक्षक की तरह देखते हैं एवं पुलिस के प्रति उनकी सोच सकारात्मक है। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। जिले के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी सिटी विवेक सिंह व सीओ सिटी राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें