फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महज 45 मिनट की बारिश में उफनाए स्मार्ट सिटी के नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार शाम में हुई मात्र पैंतालीस मिनट की बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। गल्ला मंडी, तालपुरा, अजय इन्क्लेव, कैलाश रेजिडेंसी, शिवाजी नगर समेत कई इलाकों के नाले चोक हो जाने से उफनाने लगे। बारिश का पानी आगे नहीं निकल पाने से सड़कों पर भर गया। थोड़ी देर में सड़कों पर करीब तीन फीट हो गया। सबसे बुरा हाल गल्ला मंडी रोड पर नजर आया। रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से जेजे पब्लिक स्कूल के बीच सड़क पर पानी भरने से दुकानों के बाहर खड़ी बाइकें उतराने लगीं। करीब ढाई घंटे तक पानी भरा रहा।
वार्ड नंबर 11 में भी नाले चोक होने से पानी बाहर नहीं निकल सका। लक्ष्मी गेट बाहर से सब्जी मंडी वाले रास्ते पर भी पानी भर गया। वार्ड नंबर 20 के गुदरी, वार्ड नंबर 11 के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। गणेश मढ़िया मोहल्ले में पानी गलियों में भर गया। शिवाजी नगर में सीपी पैलेस के आसपास की भी सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। करीब तीन घंटे तक लोग सड़कों पर हुए जलभराव से परेशान रहे। इस वजह से ट्रैफिक जाम भी लोगों को झेलना पड़ा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि नालों की सफाई कराई गई थी। कम समय में अधिक पानी गिरने से नाले से नहीं निकल सका। कुछ देर में यह पानी बाहर निकल गया।

इनसेट
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
जगह-जगह सड़कों पर बहते पानी ने नदी सरीखा दृश्य पैदा कर दिया। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। सड़कों और मोहल्लों में पानी भरने का लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम से लाइव भी किया। अपने मोहल्लों का हाल लोगों को बताया। उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए निगम प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इनसेट
बाल्टी से भरकर घरों से निकालना पड़ा पानी
बारिश के बाद आदिवासी कॉलोनी, देवीलाल चौबे का अखाड़ा, डॉ. जाकिर गली समेत कई मोहल्लों में घरों के भीतर नाले का पानी जा घुसा। मोहल्ले में भी करीब तीन घंटे तक पानी भरा रहा। स्थानीय पार्षद राहुल कुशवाहा का कहना है कि पानी भर जाने से घरों का सामान खराब हो गया। लोगों को बाल्टी एवं मग से अंदर भरे पानी को बाहर निकालना पड़ा। पार्षदों ने जलभराव पर नाराजगी जताते हुए नाला सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें