फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोकार्पण के तीन माह बाद भी मिनी स्टेडियम में ताला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिये जीआईसी के नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण मार्च में किया जा चुका है लेकिन, करीब तीन माह बाद भी यहां ताला लटका हुआ है। करोड़ों से बने इस मिनी स्टेडियम में कोई खेल गतिविधियां नहीं हो रही हैं। निगम अफसरों का कहना है कि इसे संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग से एनओसी चाहिए।

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 20.51 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड के इस आधुनिक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। यहां आधुनिक हॉकी टर्फ के साथ फुटबाॅल एवं क्रिकेट के लिए भी मैदान बनाया गया। दिन-रात के मैच के लिए हाईमास्ट लाइट लगाई गई। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, पवेलियन का भी निर्माण कराया गया। यह मिनी स्टेडियम रणजी मैच कराने के लिहाज से भी तैयार कराया गया था। काम पूरा होने के बाद 12 मार्च को लोकार्पण भी करा दिया गया लेकिन, इसे खिलाड़ियों के लिए खोलना निगम प्रशासन भूला बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के अफसरों के मुताबिक जीआईसी के मैदान में इसके स्थित होने से शिक्षा विभाग की एनओसी की आवश्यकता होती है। शिक्षा विभाग से इसकी मांग की गई लेकिन, यह एनओसी नहीं मिल सकी। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश का कहना है कि जल्द इसे आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें