फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से पहले नालों की सफाई को लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है।  महानगर में आज से नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें बड़े  नालों की सफाई ठेकेदार कराएंगे। जबकि छोटे नालों की सफाई का काम सफाई  कर्मचारियों से कराया जाएगा। नगर निगम शुक्रवार से नाला सफाई का काम शुरू करा रहा है। बड़े नालों की  सफाई के लिए ठेकेदारों को जिम्मा सौंपा गया है। सफ ाई की वीडियोग्राफ ी  कराई जाएगी। साथ ही, ठेकेदार और सफाई निरीक्षक को नाले की सफाई से पहले और  सफाई के बाद में नाले की फोटो देनी होगी। जबकि सिल्ट को 36 घंटे में उठा  लिया जाएगा। निपटान न होने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों का  कहना है कि नाला सफाई का काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए पूरी  तैयारी कर ली गई है। सफाई के बाद संबंधित सफाई निरीक्षक और ठेकेदार को नाले  के पास वाले मकान और दुकान से सत्यापन कराना होगा। नगर आयुक्त मनोज कुमार  सिंह ने बताया कि नाला सफाई को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बरसात से  पहले काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें