ललितपुर। समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. लोहिया के आदर्श अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में डा. लोहिया की जयंती पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता व प्रांतीय नेता उत्तम सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने डा. लोहिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने अपना सारा जीवन समाज हित में निकाल दिया। वह सच्चे समाजवादी थे।
सभी उनके बताए मार्ग पर चलें। डा. लोहिया समाजवाद के लिए सारे जीवन लगे रहे। डा. लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को अकबरपुर जिले में हुआ था। डा. लोहिया ने जीवन में अनेक बार लोगों के लिए संघर्ष की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, राजेश यादव, रामकिशोर सिंह तोमर, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, हेमंत जैन रोंड़ा, कुंदन पाल, चरन सिंह, ज्वाला प्रसाद, हिमांशु राज, राजकिशोर सिंह, संजय जैन, दीपक जैन, अमर विश्वकर्मा उपस्थित रहे।