फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अमिता, स्वाति समेत पांच को मिला स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी और राजकीय संग्रहालय के संयुक्त संयोजन में आयोजित मनु 2 (नारी शक्ति) अंतरराष्ट्रीय महिला चित्रकार प्रदर्शनी-2021 का आयोजन हुआ। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में योगदान देने के वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही ग्वालियर की चित्रकार डॉ. अमिता खरे, इंदौर की स्वाति द्रविड़ व रितिका जैन, चित्रकूट की प्रीति वर्मा, झांसी की हेमलता वर्मा को स्वर्ण पदक दिए गए।
विज्ञापन

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित यह प्रदर्शनी महिलाओं को सम्मान व उचित मंच देने, उनकी कला व किसी भी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का शीर्षक रानी के बचपन के नाम मनु पर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाते हुए बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी ने तीन विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया, जो कला क्षेत्र से अलग अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान कर रही हैं।
इस श्रेणी में महिलाओं के कल्याण व न्याय दिलाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कंचन जायसवाल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. प्रियंका साहू, मॉडलिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए फाबिहा खान को मनु सम्मान से दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि बीयू के ललित कला विभाग की समन्वयक डॉ. सुनीता ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. मधु श्रीवास्तव, मेराज फातिमा, प्रियंका रिछारिया, मुईन अख्तर, मृदुला सक्सेना, साधना निरंजन, आरके खत्री, विक्रांत झा, आशा पांडेय, पारुल सोसा, उमा पराशर, कामिनी मिश्रा, कामिनी बधेल, स्वाति जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें