झांसी। 19 नवंबर को सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए दूरदर्शन की टीम पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले हुए है और संचार तंत्र मजबूत करने में जुटी हुई है। इसके लिए दूरदर्शन की ओर से किले के भीतर और किले के मैदान में दो जगह सेटअप तैयार कर लिया है, जिसकी टेस्टिंग का काम जारी है। इसके अलावा महानगर में भी 40 स्थानों पर लगाई जाने वाली एलईडी स्क्रीनों के जरिये लोगों को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव देखने को मिलेगा। आयोजन स्थल पर भीड़ न पहुंचे, इसके लिए ये व्यवस्था की गई है। विदित हो कि किले के मैदान में आयोजित होने वाले सेना के कार्यक्रम में सिर्फ 750 लोगों के बैठने की ही व्यवस्था की गई है।