फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में कुत्तों का आतंक

विज्ञापन
सदर बाजार में कुत्तों के आतंक से परेशान नागरिक कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार क्षेेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर बीस से अधिक लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत है। परेशान लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह थाना सदर बाजार के चिक मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय देवसोनकर पर भी कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर दिया था। इसके पहले चिक मोहल्ला निवासी विमला अग्रवाल, वीरु पर भी हमला कर चुके हैं। इस मामले में कई बार लोग छावनी परिषद से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़ा नहीं जा सके। अब यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। बुधवार को लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें