फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस न मिलने से खूंखार हो सकते हैं कुत्ते

Tue, 18 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dogs - फोटो : demo
विज्ञापन
मांस की बिक्री बंद हो जाने से कुत्तों पर असर पड़ा है। ज्यादातर कुत्ते भूखे ही रह रहे हैं। गर्मियों का सीजन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि लगातार मांस खाने से उनकी प्रवृत्ति बदल गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से हो रही मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण कसाई मंडी में भैंसा मांस और खटिकयाना में बकरा मांस की दुकानें बंद हो गई हैं। दुकानें खुलती थीं तो इनके इर्दगिर्द मंडराने वाले कुत्तों का पेट मांस के सहारे भरता रहता था, लेकिन दुकानें बंद हो जाने से कुत्तों पर भी असर पड़ा है। अब स्थिति यह है कि कुत्ते मंडराते रहते हैं, लेकिन उन्हें मांस नहीं मिल पा रहा है। वहीं, लगातार मांस खाते रहने के कारण कुत्तों की प्रवृत्ति भी बदल जाती है और वह हिंसक हो जाते हैं। यही नहीं, गर्मियों में तापमान बढ़ने का असर भी उनकी प्रवृत्ति पर पड़ता है और वह या तो बेवजह भौंकने लगते हैं या फिर कहीं पर बार-बार चक्कर लगाने लगते हैं। ऐसे में एक तो गर्मी ऊपर से खाने के लिए मांस नहीं मिलने से कुत्तों पर विपरीत असर पड़ रहा है।

कमेलों की फाइल शासन को 
शहर में तीन कमेले (बकरा स्लाटर हाउस) हैं। नैनागढ़, सैंयर गेट और खटिकयाना के कमेलों अभी मानक के अनुसार नहीं हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब वहां से निर्देश आने का इंतजार किया जा रहा है। जो भी निर्देश आएंगे, उसके अनुरूप काम होगा।
विज्ञापन


पहूंज नदी किनारे बनेगा मछली मार्केट 
नगर निगम सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति कहीं पर भी बैठकर मछली बेचना प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बाद भी अभी आंतियाताल, नंदनपुरा की पुलिया, नगरा हाट का मैदान, गल्ला मंडी रोड समेत अन्य स्थानों पर मछली बेची जा रही है। लेकिन, इन सभी मछली विक्रेताओं को पहूंज नदी के किनारे बैठाया जाएगा। इसके लिए मछली बिक्री के लिए चबूतरे तैयार कराए जाएंगे और उनके ऊपर टिनशेड लगेंगे। इसका प्रस्ताव नगर निगम में तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा।  

कुत्ता काटे तो लापरवाही न करें
किसी को कुत्ता काट लेता है तो सबसे पहले घाव वाले स्थान को साबुन और पानी से धो देना चाहिए। काटे हुए स्थान पर नमक, मिर्च या तेल नहीं लगाना चाहिए। जिला अस्पताल में कुत्ता काटने पर इंजेक्शन लगाए जाते हैं, इसलिए उपचार पर ध्यान देना चाहिए। सप्ताह में दो सौ से अधिक मरीज कुत्ता काटने के आ रहे हैं।
- डा. एमके जैन
परामर्शदाता, डॉग बाइट सेल
जिला अस्पताल

अवैध मांस बिक्री की अनुमति नहीं
यह बात सही है कि कुत्तों को मांस नहीं मिलने के कारण उनकी प्रवृत्ति बदल सकती है, लेकिन बिना अनुमति किसी को अवैध मांस की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। लोगों को चाहिए कि कुत्तों के आसपास सावधानी बरतते हुए निकलें।
विज्ञापन

- डा. आरके निरंजन
पशु चिकित्सा अधिकारी
नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें