फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
socide news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीपरी बाजार स्थित अंसल बसेरा कॉलोनी में रहने वाले ज्योति अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ. मनीष गुप्ता की पत्नी याना गुप्ता (41) ने शुक्रवार की रात में फांसी लगाकर जान दे दी। याना रूस के यूक्रेन की रहने वाली थीं। पुलिस के अनुसार याना लंबे समय से मानसिक बीमारी से गुजर रही थी, उनका उपचार भी चल रहा था। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पंचकुइयां चौराहे पर स्थित ज्योति अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक डाक्टर मनीष गुप्ता की शादी रूस के यूक्रेन निवासी याना गुप्ता के साथ हुई थी। वह कुछ समय से पत्नी याना के साथ सीपरी क्षेत्र स्थित अंसल बसेरा कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। वहीं पत्नी याना ऊपर बने कमरे में सोने के लिए चली गईं। शनिवार को सुबह मनीष पत्नी के कमरे में गए तो वह फांसी पर लटकी मिलीं। दुपट्टा से उन्होंने फांसी लगाई थी। यह सूचना उन्होंने परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें