फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



लखनऊ। पांच वर्ष के बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले चिकित्सक एवं तबादले के बाद ड्यूटी ज्वाइन न करने पर रेडियोलॉजिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




जालौन जिले की पीएचसी कुठौंद् में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र द्वारा पांच वर्षीय बच्चे को सिगरेट पीना, अपशब्द बोलना एवं अभद्रता कराने सिखाने संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। सीएमओ की जांच में चिकित्सक दोषी पाए गए हैं। ऐसे में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आदेश दिया कि चिकित्सक को तत्काल निलंबित किया जाए। चिकित्सक को झांसी केमंडलीय अपर निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें