फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 दिन बाद भी कोरोना से मुक्त नहीं हुए डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना को लेकर जिले में हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 32वें दिन तक निगेटिव नहीं हो पाए हैं। ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले कराई गई जांच में वह पॉजिटिव मिले। इस पर उन्हें घर में ही होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर जून में कोरोना पॉजिटिव आए थे। इस पर एल-1 इकाई में भर्ती कर दिया गया था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने 14 दिन से अधिक समय होम क्वारंटीन में भी बिता लिए। बताया गया कि 32वें दिन जब वह अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे तो फिर से कोरोना की जांच कराई गई। फिर से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सब हैरत में पड़ गए। इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने लखनऊ बात की तो जानकारी मिली कि कुछ केस ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जो 40 दिन तक पॉजिटिव बने रहते हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि इतने लंबे समय तक पॉजिटिव रहने के बाद उनसे किसी दूसरे को संक्रमित होने की संभावना बेहद कम रहती है। इसके बाद डॉक्टर को वापस घर भेज दिया गया। कुछ दिन और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।
इस तरह का पहला मामला
एक महीने बाद भी कोरोना पॉजिटिव बने रहने का इस तरह का पहला मामला सामने आया है। वरना अभी तक मेडिकल कॉलेज में पांच से लेकर 20 दिन के अंदर मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें