फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब हादसे में झांसी के चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
सऊदी अरब में बस हादसे में मृतक चिकित्सक डॉ. फिरोज अली - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
सऊदी अरब में सड़क हादसे में झांसी के चिकित्सक की मौत
विज्ञापन

झांसी। सऊदी अरब के रियाद शहर में हुए बस हादसे में झांसी के एक चिकित्सक की मौत हो गई। वह वर्तमान में रियाद शहर के एक आर्मी हास्पिटल में कार्यरत थे। वह मदीना से मक्का उमरा करने जा रहे थे, रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुखद खबर से परिजनों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले डॉ. फिरोज अली (37) फरवरी 2019 से सऊदी अरब के आर्मी हास्पिटल में कार्य कर रहे थे। शिवाजी नगर में उनकी मां महमूदा, पत्नी शिवाली, बेटी इगाना व शमा रहती हैं। सऊदी अरब जाने से पहले वह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में स्थित एक हास्पिटल में कार्यरत थे। 16 अक्तूबर को वह बस से मदीना से मक्का उमरा करने जा रहे थे, तभी उनकी बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 35 विदेशियों की मौत हो गई। इसमें डॉ. फिरोज अली भी शामिल थे। शुक्रवार को परिजनों ने रियाद के अधिकारियों से बातचीत की, तब उनको घटना की जानकारी हुई। यह जानकारी डॉ. फिरोज अली के ममेरे भाई इरशाद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें