फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगने के 20वें दिन डॉक्टर कोरोना से संक्रमित, बुखार आने पर जांच कराई तो रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Sun, 07 Feb 2021 04:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कोरोना की वैक्सीन लगवाने के 20वें दिन कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। डॉक्टर को 16 जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। दूसरी डोज 15 फरवरी को लगनी थी। दो दिन से डॉक्टर को बुखार आ रहा था। उन्होंने कोविड की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने 16 जनवरी को पहली डोज लगवाई थी, लेकिन 20वें दिन कोरोना संक्रमित हो गए। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. पारस गुप्ता का कहना है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद एंटीबॉडी बनती है। संक्रमित हुए चिकित्सक को वैक्सीन की पहली खुराक ही लगी थी। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें