जिला महिला चिकित्सालय में शपथ लेते अधिकारी व कर्मचारी
- फोटो : REPORTERS
झांसी। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सक व कर्मचारियों को कई बिंदुओं पर शपथ दिलाई गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके दीक्षित ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मरीज की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखने, मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करने, चिकित्सीय उपचार एवं प्रोसीजर के पूर्व सही मरीज की पहचान करने के साथ ही मरीज की दवा, जांच, परामर्श को सरलता पूर्वक पठनीय भाषा में लिखने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा भर्ती मरीज व डिस्चार्ज प्रक्रिया को नियमानुसार करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अस्पताल के सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।