फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दों पर विरोध जरूर करें, लेकिन देश का नुकसान करके नहीं : विधायक

Thu, 05 Nov 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी हुई। इसमें महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

कामाख्या प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को विरोध का अधिकार है। पर विरोध ऐसा न हो जिससे देश को नुकसान पहुंचे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहराव वाली प्रविष्टियों को चिह्नित किया जाता है। प्रारंभिक आंकड़ों को अंतिम रूप से हटाए गए मतदाताओं की संख्या बताना उचित नहीं है। उन्होंने नागरिकों को सही जानकारी देने का आग्रह किया। पात्र मतदाताओं को अपना नाम सूची में जांचने के लिए जागरूक करें।
मतदाता जागरूकता पर जोर
कामाख्या प्रताप सिंह ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की उपयोगिता समझाई। ये नए नाम जुड़वाने, आपत्ति दर्ज कराने और संशोधन के लिए हैं। नाम न मिलने पर बीएलओ या निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया ने एसआईआर पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने नागरिकों से मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें