फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: शादी में गाना बजाने को लेकर विवाद... डीजे वालों ने दौड़ाई गाड़ी, खाई में पलटी; एक की मौत

Sat, 03 May 2025 12:17 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क

सार

संतुलन बिगड़ने की वजह से डीजे वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि बारात में डीजे लेकर गए युवकों का विवाद हो गया था। मृतक अंकित अहिरवार और दिलीप अहिरवार डीजे ऑपरेटर थे। बारातियों ने उनका मोबाइल छिनने का प्रयास किया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक अंकित अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जनपद के गुरसरांय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दखनेश्वर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात से लौट रहे डीजे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलते हुए खाई में जा गिरा। इस हादसे में डीजे पर सवार युवक अंकित अहिरवार (उम्र 28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक विनोद उर्फ कलू (उम्र 23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


डीजे बजाने गए थे गोकुल पारा, रात में बारातियों से हो गया था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अंकित अहिरवार और दिलीप अहिरवार डीजे ऑपरेटर थे। दोनों शुक्रवार रात गोकुल पारा में एक बारात में डीजे बजाने गए थे। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बारातियों ने अंकित का मोबाइल भी छीन लिया।

सुबह दिखे मोबाइल छीनने वाले बाराती, किया पीछा और हो गया हादसा
शनिवार सुबह जब मोबाइल छीनने वाले बाराती सड़क पर दिखे तो अंकित और उसके साथी ने उनका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार डीजे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


अंकित की मौत से टूटा परिवार
अंकित अहिरवार निवासी गांधी नगर, गुरसरांय की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था और शादीशुदा था। उसकी एक डेढ़ साल की मासूम बेटी भी है। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मां - बाप डेढ़ साल की बेटी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

घायल युवक को किया रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
घायल विनोद उर्फ कलू, निवासी नई बस्ती गुरसरांय को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जश्न से मातम में बदला माहौल, इलाके में पसरा सन्नाटा
एक तरफ जहां बारात की खुशियां थी, वहीं दूसरी तरफ डीजे हादसे ने पूरे इलाके को मातम में बदल दिया। अंकित की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें