फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर देसी झालरों से जगमग होगी झांसी

विज्ञापन
दीपावली पर के लिए ‍बाजारों में आ गए हैं बिजली के दीपक।
विज्ञापन
झांसी। गलवां घाटी में चीन की हरकत को लेकर हर ओर आक्रोश है। देशभर में चीनी एप पर प्रतिबंध के साथ उत्पादों का बहिष्कार हो रहा है। इस मौके को भुनाने के लिए बिजली कारोबार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीपावली के त्योहार पर कारोबारी घाटे को पूरा करने और स्वदेशी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभी से काम शुरू हो गया है। बाजार में झालर बनाने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बार दीपावली पर झांसी देसी झालरों से जगमग होगी। वहीं, कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

देश में चीन के उत्पादों के बहिष्कार को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इसका असर इस बार दीपावली के चाइना झालर कारोबार पर पड़ेगा। व्यापारियों ने भी चाइना उत्पादों को बेचने से तौबा कर ली है। इसके लिए अब देसी झालरों को बनाने का काम चल रहा है। व्यापारी बाहरी जिलों से कच्चा माल मंगाकर शहर में ही देसी झालरों को तैयार करा रहे हैं। शहर के मानिक चौक स्थित बिजली की दुकानों पर कारीगर झालर बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि दीपावली का त्योहार दूर होने के चलते व्यापारियों को कोई ऑर्डर नहीं मिल सका है। लेकिन अपने स्तर से ही व्यापारी पूरे जोश से जुटे हैं। ताकि ऐन वक्त पर कोई समस्या न हो। व्यापारी रितेश कुशवाहा बताते हैं कि देसी झालरों की इस बार बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए इंदौर, अहमदाबाद, कानपुर और दिल्ली से तार, रंग-बिरंगे बल्ब और कैप मंगा रहे हैं। एक और व्यापारी अमर कोष्टा का कहना है कि चीन की झालरों की आमद इस बार कम होगी। लोग भी इसे खरीदने से पहरेज करेंगे। इसके लिए देसी झालरों को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शिवम ने बताया कि चाइना का माल तो नहीं आएगा, लेकिन जो स्टॉक में है वो माल जरूर बाजार में दिख सकता है। देसी के प्रति लोगों का भी रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

------------
कहते हैं व्यापारी
दीपावली पर देशी झालरों की काफी मांग रहेगी। चाइना उत्पादों के बहिष्कार का फायदा स्थानीय कारोबार को मिलेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आकाश सिद्ध, व्यापारी
----------
इस बार चाइना की वहीं झालरें मार्केट में आएंगीं, जो स्टॉक में हैं। देसी झालरों को बनाने के लिए कच्चा माल मंगाना शुरू कर दिया है। झालरें बनने लगी हैं।
पुरुषोत्तम गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें