फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंडलायुक्त ने किया गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। विकासखंड चिरगांव के ग्राम पंचायत बरल की अस्थायी गो आश्रय स्थल का मंगलवार को मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गोबर और गोमूत्र के बेहतर उपयोग के माध्यम से गोशाला को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद सहित अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार कर गोशाला की आय बढ़ाई जा सकती है। निरीक्षण के दौरान गोशाला में कार्यरत दो महिला कर्मियों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मिठाई और वस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई और पशुओं की देखभाल की व्यवस्था भी देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर निदेशक पशुपालन डाॅ. एके सागर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें