फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसपी कार्यालय पर महिला ने पीया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक महिला ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की पहचान भांडेर निवासी पूनम के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ शिकायत लेकर वहां पहुंची थी। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले मोनू जाटव से हुई थी। आरोप है कि करीब दो महीने पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया। जेठ ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। भांडेर थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अपनी पहली शिकायत पर न्याय न मिलने के कारण वह दोबारा जनसुनवाई में पहुंची थी, जहां निराशा और तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। पुलिसकर्मियों ने पुलिस वाहन से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें