फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हाेंगे जिले के मदरसे

विज्ञापन
school - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सीबीएसई व आईसीएसई की तर्ज पर जिले के सभी मदरसों को हाईटेक करने की तैयारी हो रही है। मदरसे के छात्र-छात्राएं अब ब्लैक बोर्ड की जगह प्रोजेक्टर पर पढ़ाई करेंगे। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अगस्त से जिले के एक मदरसे में स्मार्ट क्लास लगेगी।
विज्ञापन

जिले के मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने व आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जिले के सभी मदरसों में स्मार्ट क्लासों का आयोजन होगा। वर्तमान में जिले में 343 मदरसे संचालित हो रहे हैं। इसमें केवल पांच मदरसे ही सरकार द्वारा अनुदानित हैं। इनमें लगभग पंद्रह सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं। स्मार्ट क्लास के बनते ही छात्रों को ब्लैक बोर्ड की जगह प्रोजेक्टर द्वारा ही शिक्षा दी जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप ने बताया कि मरदसों के छात्रों को अच्छी व बेहतर शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लासों को लगाया जाएगा। अभी सिर्फ एक मदरसे को ही हाईटेक किया जा रहा है। जल्द ही जिले के सभी मदरसों में स्मार्ट क्लासों को लगाया जाएगा। अगस्त तक स्मार्ट क्लास को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगी सुविधाएं
कक्षाओें में आधुनिक सुविधाएं होंगी। अलग से मेज व कुर्सी लगेंगी। प्रोजेक्टर के साथ ही साउंड सिस्टम को भी लगाया जाएगा। इसके लिए इनवर्टर व बैटरी को भी लगाया जाएगा, जिससे बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर भी कक्षाओं में पढ़ाई पर कोई असर नहीं हो। स्मार्ट क्लास के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें