फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज बंद रहेगी जिला अस्पताल की ओपीडी, मेडिकल कॉलेज में मिलेगा उपचार

Mon, 20 May 2024 03:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में आज मतदान होना है। इसे देखते हुए आज जिला अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यहां इमरजेंसी विभाग में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी। वहीं दूसरी ओर रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ओपीडी खुलेगी।
विज्ञापन

मतदान के दिन जिला अस्पताल के कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए शासन के आदेश पर सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद की गई है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में स्टाफ की संख्या बढ़ा दी है। मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि सोमवार को अस्पताल की ओपीडी नहीं होगी। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी सेवा अन्य कार्य दिवस की तरह ही सोमवार को भी चलेगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें