फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में दलालों में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में शुक्रवार को चश्मा बेचने को लेकर दो दलालों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक दलाल ने ओपीडी में दूसरे दलाल को जमीन पर गिरा दिया और चिलचिलाती धूप में घसीटते हुए बाहर तक ले गया।

अस्पताल के आसपास दवा, ऑप्टिकल (नजर का चश्मा) और पैथालॉजी लैब हैं। सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होने के साथ ही कई दुकानों के दलाल जिला अस्पताल में सक्रिय हो जाते हैं। कोई किफायती दाम पर ब्रांडेड कंपनी की दवा दिलवाने का झांसा देता है तो कोई चश्मा अथवा लैब में जांच कराने का। शुक्रवार की दोपहर में 12 बजे नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में काफी संख्या में रोगी आए थे। वहीं, पहले से एक दलाल रोगियों को चश्मा बेच रहा था, तभी दूसरे दलाल ने हस्तक्षेप कर दिया। दोनों के बीच में पहले तू-तू मैं-मैं हुई। ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने दोनों को डांटकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनके बीच में जमकर लात-घूंसे चले, इससे रोगियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक दलाल ने दूसरे को जमीन पर पटक दिया और उसके घसीटते हुए बाहर तक ले गया। फिर दोनों के बीच लात-घूंसे चले। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया, मगर वह शांत नहीं हुए। इस बीच मिनर्वा चौकी से पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ. प्रमोद कटियार ने बताया कि परिसर में दलालों का सामान बेचना गलत है। इसकी हकीकत पता करने के लिए डॉ. अरविंद सोनी और डॉ. गोकुल प्रसाद की टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि दोनों दलालों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें