फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल: स्वास्थ्य सेवाओं में किया सुधार, अब गुणवत्ता प्रमाण पत्र पाने की तैयारी

Sat, 03 Feb 2024 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार करने के बाद जिला अस्पताल ने अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन छोटी-मोटी खामियों को भी दूर करने में लगा है। ये सर्टिफिकेट मिलने के बाद जिला अस्पताल को आगामी तीन साल के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।
जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपी, एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन, आधुनिक लैब और अन्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है। इन्हीं स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर अब जिला अस्पताल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र (एनक्वास) की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रमाणपत्र के साथ तय राशि भी अस्पताल को मिलेगी। अस्पताल के छह विभागों को आयुष्मान योजना के तहत प्रतिदिन प्रति बेड 10-10 हजार रुपये तीन वर्ष तक मिलेगा। इसके अलावा सामान्य बेड पर पांच सौ रुपये प्रति बेड अनुदान भी केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने आवेदन करने की तैयारी शुरू कर दी है। आवेदन के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र संस्था की टीम झांसी आएगी और अस्पताल के मुख्य आठ विभागों की सेवाओं के मापदंडों को परखने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हम राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अस्पताल में जो कमियां हैं, उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है। उम्मीद है कि मानक पूरे कर लेंगे।
डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें