फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीबीसी जांच मशीन बीमार

Thu, 29 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospital, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। बीमारियों के मौसम में जिला अस्पताल की सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) जांच मशीन दो महीने से खराब पड़ी है। मरीजों को बाहर से जांचे ंकरवानी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें पांच सौ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वायरल बुखार, चिकुनगुनिया, मलेरिया और ड़ेंगू से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन है। इसमें कुछ बीमारियों की पहचान करने के लिए सीबीसी जांच जरूरी होती है, लेकिन जिला अस्पताल में यह सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। दो दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर दवाएं बाहर से लिखने का मामला पकड़ा था। 

बढ़ रही मरीजों की संख्या
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। फिजीशियन डा. डी.एस.गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच दिनों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले हफ्ते रोज औसत 200 मरीज आते थे और यह संख्या 300 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन एक महीने से खराब है। कंपनी से संपर्क किया गया है। एक-दो दिन में ठीक हो जाएगी। मशीन पुरानी  है। नई मशीन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
डा. रमेश चंद्रा
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें