फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली पर 24 घंटे ऑन कॉल रहेंगे जिला अस्पताल के डॉक्टर

Mon, 18 Mar 2024 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

झांसी। होली पर हानिकारक केमिकल और अन्य कारणों से बीमार पड़ने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगीं। इमरजेंसी में बेड रिजर्व करने के साथ ही 24 घंटे डॉक्टरों को ऑन कॉल रखा जाएगा। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ एंबुलेंस भी दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी।

होली पर दुर्घटनाओं के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है। ऐसे में सभी को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके इसके लिए जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा। साथ ही चिकित्सकों को ऑन कॉल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड आपातस्थिति में आने वाले मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे।
विज्ञापन


दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में भ्रमण करती रहेंगी एंबुलेंस
होली में सड़क हादसे अधिक होते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की जनहानि से समय रहते निपटने के लिए जिला अस्पताल ने ऐसे क्षेत्रों को भी चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है, जहां हादसे अधिक होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ भ्रमण पर रहेगा।

- ऑन कॉल होगा सीटी स्कैन
जिला अस्पताल में शाम चार बजे तक मिलने वाली सीटी स्कैन सेवा होली पर 24 घंटे उपलब्ध होगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को यदि सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है तो ऑन कॉल सीटी स्कैन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


होली को लेकर अस्पताल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। साथ ही इमरजेंसी में ड्यूटी के लिए चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कराया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टर उपलब्ध होंगे।
डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मंडलीय चिकित्सा अधीक्षक, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें