फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निकाय चुनाव के लिए 52 सेक्टर मेंं बांटा गया जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निकाय चुनाव के लिए पूरे जनपद के 657759 मतदाताओं को 52 सेक्टरों में बांटा गया है वहीं, महानगर के लिए कुल 16 सेक्टर बनाए गए हैं। यहां मतदान के लिए 32 सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं 16 निर्वाचन अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

चार मई को होने वाले मतदान को देखते हुए स्थानीय निकाय निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद की कुल 13 नगर निकायों के 262 वार्डों के लिए 212 मतदान केंद्र समेत 632 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। वहीं, झांसी नगर निगम के 60 वार्डों के लिए कुल 111 मतदान केंद्र समेत 373 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां 240507 पुरुष मतदाता जबकि 217490 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इसी तरह बरुआसागर नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में 10 मतदान केंद्र समेत 25 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। यहां 21924 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। नगर पंचायत बड़ागांव के 10 वार्ड में 7827 मतदाता, चिरगांव के 25 वार्ड में 14024, समधर के 25 वार्ड में 19262, मोेंठ के 12 वार्ड में 11176, मऊरानीपुर के 25 वार्ड में 53744, कटेरा के 10 वार्ड में 6439, रानीपुर में 14 वार्ड में 15963, गुरसराय 25 वार्ड में 22850, एरच के 10 वार्ड में 7951, गरौठा के 10 वार्ड में 9126 एवं टोड़ीफतेहपुर के 11 वार्ड में 9476 मतदाता इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक नजर में मतदान की व्यवस्था
जोन- 20
सेक्टर- 52
संवेदनशील मतदान केंद्र- 18
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र- 19
अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र- 8
सामान्य मतदान केंद्र- 167
स्ट्रांग रुम- 12
निगरानी टीम- 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें