फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 70 विद्यालयों को फाइव स्टार रैंकिंग

विज्ञापन
district 70 school got five star rating
विज्ञापन
झांसी। लर्निंग आउटकम परीक्षा और सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए शासन से जिले में 70 स्कूलों को फाइव स्टार रैंकिंग मिली है। जबकि, 486 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को फोर स्टार रैंकिंग दी गई है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने स्कूल की फोटो जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक ने जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मिशन प्रेरणा के स्टूडेंट एसिस्मेंट टेस्ट (प्रथम) एवं कायाकल्प (द्वितीय) के आधार पर कंपोजिट रैंकिंग तैयार की गई है। इसमें सबसे फिसड्डी विद्यालयों को वन स्टार तथा श्रेष्ठ विद्यालयों को फाइव स्टार रैंकिंग दी गई है। जिले में शानदार प्रदर्शन करने वाले 70 विद्यालयों को फाइव स्टार रैंकिंग मिली है। जबकि, 486 विद्यालयों को फोर स्टार रैंकिंग दी गई है। बीएसए हरिवंश कुमार ने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को 486 फोर स्टार विद्यालयों के बाहर एवं कक्षा कक्षों के भीतर के फोटो 23 मार्च तक जमा कराने के निर्देश दिए हैं। ये फोटो डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। डीएम द्वारा इन स्कूलों को फाइव स्टार श्रेणी में पहुंचाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इससे जिले के फाइव स्टार विद्यालयों की संख्या में काफी वृद्धि हो सकती है और प्रदेश में जिले का रिपोर्ट कार्ड भी सुधरेगा।
बबीना ब्लॉक के सर्वाधिक विद्यालय
जिले के फोर स्टार विद्यालयों में सर्वाधिक बबीना ब्लॉक के 74 विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा बंगरा के 73, मोंठ के 72, चिरगांव के 60, बामौर के 57, बड़ागांव के 41, गुरसराय के 38, मऊरानीपुर के 37 और नगर क्षेत्र के 34 विद्यालय इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

325 विद्यालयों की एक स्टार रैंकिंग
जिले के 325 विद्यालय सबसे फिसड्डी श्रेणी के हैं। इन्हें वन स्टार रैंकिंग दी गई है। इसी प्रकार, 210 विद्यालय केवल टू स्टार रैंकिंग ही पा सके हैं। सबसे अधिक 677 विद्यालय थ्री स्टार धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें