फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कलह से दुखी पति ने निगला जहर, मेडिकल अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी के एक साल बाद ही पति ने घरेलू कलह से ऊबकर जहर निगलकर जान दे दी। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत के बाद से परिवारजनों में रोना-पिटना मचा है।
थाना मऊरानीपुर के झांकरी गांव निवासी शंकर उर्फ छोटू (21) पुत्र खेमचंद्र रानीपुर की एक बर्तन फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि पिछले साल उसकी शादी पड़ोस के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ माह तक वह मायके में रही, इसके बाद अब ससुराल में रहने लगी थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी अक्सर मोबाइल पर बात करती थी। पूछने पर कहती थी कि मायके में बात कर रही है।
इसको लेकर भी घर में अक्सर कलह होती थी। मंगलवार को शंकर फैक्टरी से जल्दी लौट आया। उस समय पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। परिजनों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। शंकर मर जाने की बात कहते हुए चला गया। कुछ देर बाद वह बाथरूम में अचेत हाल में पड़ा मिला। यह देख परिवार के लोग घबरा उठे। पास में जहर की शीशी पड़ी थी। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे मऊरानीपुर सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें