फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होगी संक्रामक बीमारी, जब होगी हम सबकी भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत शुरू हो रहे अभियान के शुभारंभ में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैली का आयोजन किया गया। कर्मचारी दूर होगी संक्रामक बीमारी, जब होगी हम सबकी भागीदारी, कचरा कचरादानी में सोएं मच्छरदानी में आदि नारों की तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

रैली में स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार वाहन, नगर निगम की फॉगिंग मशीन, पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का प्रचार-प्रसार वाहन, मलेरिया नियंत्रण इकाई का छिड़काव कर्मचारी उपकरणों सहित शामिल हुए। बताया गया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 31 मार्च और दस्तक अभियान दस मार्च से 24 मार्च तक चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर भ्रमण कर बुखार, कुपोषित बच्चों की सूची, छूटे हुए बच्चों व व्यक्तियों का जन्म-मृत्यु की सूचना एकत्र करेंगी। साथ ही कृषि से बचाव के लिए बच्चों को एल्बेंडाजॉल की टैबलेट खिलाएंगी। शिविर का शुभारंभ महापौर रामतीर्थ सिंघल ने किया। इस दौरान डॉ. राजकिशोर, डॉ. एनके जैन, डॉ. विनीत कुमार, आरके गुप्ता, डॉ. विजयश्री शुक्ला, आरके त्रिपाठी, रविंद्र कुमार, विजय बहादुर, ऋषभ जैन, जीडी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें