फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चालान काटने पर विवाद, यातायात निरीक्षक से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार क्षेत्र में बुलेट का चालान करने पर दो युवक यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा से भिड़ गए। आरोप है कि दोनों ने टीआई से धक्का-मुक्की करने के साथ ही उनको धमकाया। टीआई ने दोनों आरोपी सदर बाजार निवासी जलज गुप्ता और रुचिर अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीआई देवेंद्र शर्मा के मुताबिक मंगलवार शाम वह चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान एक बुलेट में मोडिफॉयड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे उससे पटाखे जैसी आवाज आ रही थी। बुलेट रोकने पर चालक विवाद करने लगा। युवक बुलेट वहां छोड़कर चला गया। बुलेट को सदर बाजार थाने ले जाते समय आरोपी जलज और रुचिर आ धमके। टीआई से गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। बुलेट भी थाने नहीं ले जाने दी। निरीक्षक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें