झांसी। राष्ट्रीय खिलाड़ी की स्कूल फीस जमा करने पर ससुराल में विवाद हो गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने फीस जमा करने से इन्कार कर दिया। वहीं जेठ व ननद ने उसके व उसके पिता से मारपीट की। पुलिस ने पति व जेठ-ननद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी में रहने वाली रीना मकरानी ने कोतवाली थाने में शिकायत की है कि 14 सितंबर को अनस निवासी छनियापुरा से शादी हुई थी। वह व पति अनस हरियाणा में बॉक्सिंग करते हैं व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। तीन जनवरी की शाम वह पिता रिंकू मकरानी के साथ ससुराल गई थी। बच्चे की स्कूल की फीस को लेकर पति अनस से बात की। इसी बीच उसके जेठ अदनान, इमरान, फैजान तथा ननद उजमा व हुमा ने उससे व पिता से मारपीट कर दी। अनस ने स्कूल की फीस देने से मना कर दिया।