फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर वार्ड में कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो बनाने पर वार्ड में कहासुनी
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार के मोबाइल से वीडियो बनाने पर महिला जूनियर चिकित्सक से कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक तीमारदार भाग निकले।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में पुष्पेंद्र भर्ती थे। रात में महिला चिकित्सक के इलाज करने के दौैरान तीमारदार वीडियो बनाने लगे। जिस पर चिकित्सक के मना करने पर भी वह लोग नहीं माने। सख्ती से मना करने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। विश्वविद्यालय चौैकी पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं ने दम तोड़ा
झांसी। बुधवार को उपचार के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। दतिया के सरसई थाना क्षेत्र निवासी आनंद की पत्नी रजनी (30) ने बीस अगस्त को फांसी लगा ली थी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई। इधर, मऊरानीपुर के बड़ागांव निवासी कौशल्या (32) खाना बनाते समय आग लगने के कारण गंभीर रुप से झुलस गई थीं। उपचार के दौैरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें