फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, धक्का देने से महिला की मौत

Tue, 29 Jun 2021 04:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बिजौली में शंकर जी के मंदिर के पीछे की आबादी टैंकरों पर निर्भर है। हैंडपम्प/बोरिंग पहले ही साथ छोड़ चुके हैं और नल में भी पानी नहीं आता है। टैंकर आने पर यहां भीड़ टूट पड़ती है। मंगलवार को इलाके में सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे टैंकर आया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश न होने की वजह से बुंदेलखंड में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पानी को लेकर विवाद भी होने लगे हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के झांसी के वार्ड नंबर 22 (बिजौली) में दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बिजौली में शंकर जी के मंदिर के पीछे की आबादी टैंकरों पर निर्भर है। हैंडपम्प/बोरिंग पहले ही साथ छोड़ चुके हैं और नल में भी पानी नहीं आता है। टैंकर आने पर यहां भीड़ टूट पड़ती है। मंगलवार को इलाके में सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे टैंकर आया। 

टैंकर के आते ही मोहल्ले के लोग पानी भरने के लिए जमा हो गए। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। रेलवे में कार्यरत रघुराज सिंह का उसके पड़ोसी से विवाद हो गया। बीच-बचाव करने आई रघुराज सिंह की पत्नी उत्तरा देवी को पड़ोसी की पत्नी ने धक्का दे दिया, जिससे वो गिर गई। 
विज्ञापन


इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। जबकि, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें