फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का तय समय पर करें निस्तारण : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में एसएसपी सुधा सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें राजस्व से 40, पुलिस से 12, विकास से 08, पूर्ति से 05, विद्युत से 05, अन्य 22 शिकायतें मिलीं। जिनमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया। एसएसपी सुधा सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। तहसील दिवस में ज्यादातर भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन, राशन, बिजली और पानी जैसी समस्याओं की अधिक शिकायतें छाई रहीं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने राजस्व और प्रशासनिक मामलों पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोंठ प्रदीप कुमार सिंह, सीएमओ झांसी सुधाकर पांडे, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें