संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। मेला जलविहार पर विमान निकालने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर मंदिर के प्रबंधकों व पुजारियों की बैठक मेला अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका एवं अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक में मेला जलविहार में निकलने वाले विमानों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि रानीपुर में 23 विमान जलविहार के लिए निकलेंगे। इस दौरान विमान मार्गों को ठीक कराने और पेड़ की डालियों की समस्या दूर करने पर चर्चा हुई। भागचंद साहू बीडीसी ने विमानों का टीका बढ़ाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा हर पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रबंधक संतोष सेठ, सुनीत श्रोतीय, नरेंद्र वैद्य, रामेश्वर पांडे, ओमप्रकाश साहू, डॉ. घनश्याम दास सेन, जगदीश साहू, पार्षद कमलदीप राय, नितिन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
0000
मेला जल विहार में निकलेंगे यह विमान
मेला जलविहार में 23 विमान विहार के लिए निकलेंगे, जिनमें मुख्य रूप से किशोर जी महाराज, रघुनाथ जी महाराज, बड़े जानराय, छोटे जानराय, सीतानाथ महाराज, श्री बिहारी जी महाराज गंज, संकट मोचन जानकी रमन, बलदाऊ जी महाराज कायस्थ समाज, मड़इया वाले महाराज, करतारिया महाराज, बालाजी महाराज, केदारेश्वर महाराज, विजय राघव महाराज, जानकी वल्लभ महाराज, साधुराम महाराज, कल्याण राय महाराज गंज, बलदेव जी महाराज, हरीकिशोर महाराज, कौशल किशोर महाराज सिंहपुरा, अवध बिहारी महाराज लुहरगांव, धनुषधारी महाराज लुहरगांव, ज्वाला माता मंदिर, बलदाऊ जी महाराज साहू समाज के विमान निकलेंगे। इनमें जिनमें 17 विमान 23 सितंबर को तथा 6 विमान 25 सितंबर को निकलेंगे।