संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। निजी वाहन खरीदने पर दिव्यांगजनों को टैक्स में 100 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए परिवहन मुख्यालय से प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट भेजा गया है। कैबिनेट की मुहर लगते ही छूट प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक सरकारी और ई-वाहनों की खरीद पर टैक्स में 100 फीसदी छूट देने का प्रावधान है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के निजी मोडिफाइड वाहनों पर ही छूट प्रदान की जाती है। दिव्यांगजनों की मांग पर परिवहन विभाग ने निजी वाहनों की खरीद पर भी 100 फीसदी छूट देने का निर्णय लिया था। इसके तहत परिवहन मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा दिया गया है। कैबिनेट की अनुमति मिलते ही छूट देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
संभागीय परिवहन अधिकारी
प्रभात पांडेय
ने बताया कि दिव्यांगजनों को निजी वाहनों की खरीद पर 100 फीसदी छूट प्रदान करने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया है। कैबिनेट से संस्तुति मिलते ही छूट देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।