फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पाइपलाइन में लीकेज होने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत के बाद भी ठीक नहीं कर रहे कर्मचारी, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। नगर में जगह-जगह पाइपलाइनों में लीकेज होने की वजह से घरों में गंदा-बदबूदार पानी पहुंच रहा है। जिससे नगरवासी पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मचारी जगह-जगह पाइपलाइनों के लीकेजों को ठीक नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इससे लगभग दस हजार की आबादी पेयजल संकट की समस्या से जूझ रही है। गर्मियों में पानी की गंभीर समस्या होेने के बाद भी विभाग लीकेज ठीक नहीं कर रहा है। हालात यह है कि सप्लाई चालू होते ही लीकेजों के गड्ढों में पानी भर जाता है। बिजली चले जाने य सप्लाई बंद होते ही गंदा पानी लीकेज के माध्यम से पाइपलाइन में चला जाता है। पुन: सप्लाई चालू होते ही यह गंदा पानी लोगों के घरों में चला जाता है। जिससे पानी में बदबू आने लगती है तथा लोगों में संक्रमण रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। शिकायत के बावजूद भी विभाग इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर के लोगों ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार लीकेज ठीक कराने के लिए अवगत कराया गया परंतु विभागीय अधिकारी इस समस्या की ओर काेई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें