अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला की मुहिम आ रहे हैं राम, आओ संवारें अपना धाम के तहत रविवार को ग्वालियर रोड स्थित अटल चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम का भी सहयोग रहा। मेयर समेत निगम के सफाई कर्मचारियाें ने मार्ग पर झाड़ू लगाकर सफाई की।
मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई है। शहर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम भी अहम भूमिका निभा रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि गंदगी तमाम बीमारियों की जड़ होती है। ऐसे में सभी लोगों को अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे सेहत दुरुस्त रहेगी। सफाई अभियान में उपसभापति सुशीला दुबे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता, पार्षद मुकेश सोनी, पार्षद अंकित राय, पार्षद रितिका तिवारी, भाजपा नेता सौरभ मिश्रा, अंकुर दीक्षित, सोनू ठाकुर, अंसल बसेरा सोसाइटी के अध्यक्ष हरीश चंदानी, सचिव उमेश करौरिया, सौरभ गुप्ता, जीतू सिंधी, राजेंद्र यादव, एसके सिंह, जगत शिवहरे, एसके साहू, मनोज लिपि, रवि रावत, मुकेश कुशवाहा मौजूद रहे।