फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गुलशन यादव के साथ मिलकर अपहरण करने वाला दिनेश यादव गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो साल पहले ग्वाल टोली निवासी युवक का अपहरण कर उसे जबरन जहर पिलाने के मामले में आरोपी सीपरी बाजार निवासी भूमाफिया गुलशन यादव के साथी दिनेश यादव को सीपरी बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी गुलशन यादव का पुत्र फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

बता दें कि साल 2021 में चर्चित भूमाफिया गुलशन यादव ने अपने पुत्र और पांच साथियों के साथ मिलकर सीपरी बाजार के ग्वाल टोली निवासी आकाश यादव का अपहरण किया था। रंगदारी न मिलने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और जहर पिला दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुलशन यादव सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। मामले में अब तक पांच लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, दतिया का चिरुला निवासी दिनेश यादव पुत्र चंद्रप्रकाश यादव फरार चल रहा था। सोमवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस ने ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर खोड़न फ्लाईओवर के पास से दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभी गुलशन यादव का पुत्र मोहित यादव फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें